ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

बख्शे नहीं जाएंगे छपरा मदरसा ब्लास्ट मामले के दोषी : केंद्रीय गृहराज्य मंत्री का बयान..ऐसे लोगों को हम छोड़ते नहीं

CHAPRA : बिहार के छपरा जिले में हुए मदरसा ब्लास्ट मामले को केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बेहद गंभीर मामला बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले पर सरकार अपनी न

बख्शे नहीं जाएंगे छपरा मदरसा ब्लास्ट मामले के दोषी : केंद्रीय गृहराज्य मंत्री का बयान..ऐसे लोगों को हम छोड़ते नहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA : बिहार के छपरा जिले में हुए मदरसा ब्लास्ट मामले को केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बेहद गंभीर मामला बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले पर सरकार अपनी नजर बनाए हुए है। इस घटना के लिए जो कोई भी दोषी होंगे, वो बख्शे नहीं जाएंगे। इस तरह की वारदात को अंजाम देने वालों को हम छोड़ते नहीं हैं। 


मुजफ्फरपुर पहुंचे गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता में राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरी है। विरोधी दल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश की चार चरणों में हुए लोकसभा चुनाव में आम जनता एनडीए गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी है। नित्यानंद राय ने कहा कि विरोधी दल के लोग आम आदमी को धर्म और जाति के आधार पर बांटना चाहते हैं। जिसे कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए जो भी करना पड़ेगा हम करेंगे। देश हमारा धर्म और जाति की राजनीति में अब नहीं फंसेगा। समाज का हर वर्ग आज खुशहाल है। क्योंकि पीएम मोदी गरीबों को उनकी गरीबी से बाहर उबारने का काम कर रही है। 


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने बिहार के छपरा जिले के एक मदरसा में हुए ब्लास्ट मामले को लेकर कहा कि यह बेहद ही गंभीर मामला है और इस प्रकार की कोई भी घटना और इसमें शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। हमलोग इस प्रकार के मामलों को लेकर वह पूर्व से गंभीर हैं। फिर चाहे मदरसा हो या कोई अन्य जगह, देश में आतंक और उपद्रव करने के लिए कोई जगह नहीं है। 


केंद्रीय मंत्री ने विरोधी दल, खासकर राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में किसी भी तरह से धर्म के नाम पर आरक्षण की बीज नहीं बोने देंगे। जब आरक्षण देश में पहले से सभी को मिल रहा है तो ऐसे में धर्म के आधार पर आरक्षण की बात बेबुनियाद है और इसे नही होने दिया जायेगा। एक धर्म विशेष के लोगों को खुश करने की नीयत से इस प्रकार का दिया गया बयान बेहद गंभीर है और यह दलित पिछड़ा वर्ग को तोड़ने वाला है।

टैग्स