ब्रेकिंग
पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....

नहाय खाय के दिन गंगा नदी में डूबकर युवक की मौत, SDRF ने शव को निकाला, कंपनी के दो दोस्तों के साथ नहाने आया था बिट्टू

PATNA: नहाय खाय के दिन गंगा स्नान करने आए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गयी। घटनाा फतुहा के कटैया घाट की है। जहां इस घटना की सूचना मिलते ही लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। फिर

नहाय खाय के दिन गंगा नदी में डूबकर युवक की मौत, SDRF ने शव को निकाला, कंपनी के दो दोस्तों के साथ नहाने आया था बिट्टू
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नहाय खाय के दिन गंगा स्नान करने आए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गयी। घटनाा फतुहा के कटैया घाट की है। जहां इस घटना की सूचना मिलते ही लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। 


वही छठ पर्व को लेकर घाट पर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया जिसके बाद गोताखोरों ने नदी में डुबकी लगाकर युवक की बॉडी को ढूंढ निकाला। युवक का शव कटैया घाट के पास से घटना के दो घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। 


बता दें कि छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है, बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। फतुहा बीडीओ और थानेदार सूचना के बाद कटैया घाट पर पहुंचे जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गयी। गंगा में डूबने से जिस युवक की मौत हुई उसकी पहचान बिट्टू कुमार के रूप में हुई है जो वैशाली जिले के हाजीपुर का रहने वाला था। बिट्टू फतुहा के टॉप लाइनकंपोनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बिट्टू अपने दो साथियों के साथ कटैया घाट पर गंगा स्नान के लिए आया था तभी यह घटना हुई।   

फतुहा से कौशल कुमार सिंह की रिपोर्ट..



टैग्स
नहाय खाय के दिन गंगा नदी में डूबकर युवक की मौत, SDRF… | FirstBihar