ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

नगर निगम के पहले वर्षगांठ पर सौगातों की बरसात, महापौर विभा कुमारी ने गिनाई उपलब्धियां

PURNEA: पूर्णिया नगर निगम के गठन की पहली वर्षगांठ शहर के लोगों के लिए कई सौगात लेकर आई। पहले वर्षगांठ के मौके पर नगर निगम महापौर विभा कुमारी, उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, नगर आयुक्त आरि

नगर निगम के पहले वर्षगांठ पर सौगातों की बरसात, महापौर विभा कुमारी ने गिनाई उपलब्धियां
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया नगर निगम के गठन की पहली वर्षगांठ शहर के लोगों के लिए कई सौगात लेकर आई। पहले वर्षगांठ के मौके पर नगर निगम महापौर विभा कुमारी, उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, नगर आयुक्त आरिफ एहसन समेत स्थायी समिति के सदस्यों ने स्मारिका का विमोचन किया। 


सम्राट अशोक भवन परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महापौर विभा कुमारी ने पिछले एक वर्ष में नगर निगम के कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी। इस दौरान बताया गया कि 1 अरब से अधिक राशि से 27 किलोमीटर लंबे सड़क तक 24 किलोमीटर नाला का निर्माण किया गया है। इसके अलावा शहर में ग्रीन पार्क, ट्रैफिक लाइट सिगनल तथा अन्य शहर के विकास तथा सौंदर्यीकरण के कार्य किए गए हैं। कार्यक्रम में मौजूद सभी पार्षदों को सम्मानित किया गया।


इससे पहले महापौर, उप महापौर तथा अन्य पार्षदों द्वारा डस्ट बिन वाहन, फॉगिंग मशीन वाहन को भी हरि झंडी दिखा कर रवाना किया, जो शहर के तमाम वार्डों में पहुंचकर स्वच्छता के प्रति कार्य करेगी। पहले वर्षगांठ के मौके पर नगर निगम में विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की गई। पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी, उप महापौर पल्लवी गुप्ता तथा नगर आयुक्त आरिफ एहसन द्वारा समाहरणालय परिसर में सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया।


इस कंट्रोल रूम से शहर भर की गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगी। शहर में कुल 172 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें से कुल 87 कैमरा लगाए जा चुके हैं। इन कैमरों की मदद से शहर में अपराध पर नियंत्रण के साथ साथ ट्रैफिक नियमो को तोड़ने वालों के भी चालान काटे जाएंगे। इसके अलावा शहर में कुल 7 ट्रैफिक सिग्नल लाइट का उद्घाटन किया गया। ये लाइट शहर के आर एन शाह चौक, गिरजा चौक, लाइन बाजार चौक, थाना चौक, खुशकीबाग चौक, नेवालाल चौक तथा जीरो माइल पर लगाये गए हैं। जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके।


इसके अलावा पूर्णिया सर्किट हाउस के समीप ग्रीन पार्क का उद्घाटन किया गया है। इस पार्क में योगा के लिए जगह चिन्हित किए गए हैं जबकि बड़ों और बच्चों के लिए ओपन जिम, सुबह शाम टहलने के लिए हरे भरे घांस और वाक स्ट्रीट के साथ साथ सेल्फी ज़ोन बनाए गए हैं। ये शहर का दूसरा ग्रीन पार्क है जबकि 3 अन्य जगहों पर ग्रीन पार्क प्रस्तावित हैं।


नगर निगम के पहले वर्षगांठ पर सौगातों की बरसात, महापौर विभा कुमारी ने गिनाई उपलब्धियां


नगर निगम के पहले वर्षगांठ पर सौगातों की बरसात, महापौर विभा कुमारी ने गिनाई उपलब्धियां


नगर निगम के पहले वर्षगांठ पर सौगातों की बरसात, महापौर विभा कुमारी ने गिनाई उपलब्धियां

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता