ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

JHARKHAND ELECTION : नड्डा-शाह की 5 घंटे तक बैठक, उम्मीदवारों को तय करने में जुटी BJP

DESK : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में आज चुनाव रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद अब सबकी नजरें झारखंड विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है। चुनाव आयोग किसी दी दिन यहां के विधानसभा चुनाव को

JHARKHAND ELECTION : नड्डा-शाह की 5 घंटे तक बैठक, उम्मीदवारों को तय करने में जुटी BJP
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में आज चुनाव रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद अब सबकी नजरें झारखंड विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है। चुनाव आयोग किसी दी दिन यहां के विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर सकता है। इसी कड़ी में अब एक देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने कमर कसनी शुरु कर दी है। इसी बीच बीजेपी ने झारखंड में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई, जो करीब 5 घंटे चली। इस बैठक का आयोजन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर किया गया। 


जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा के नेतृत्व में यह बैठक की जा रही है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। झारखंड कोर ग्रुप की 5 घंटे तक चली बैठक के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के आवास पर चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में झारखंड कोर ग्रुप की बैठक रात 2 बजे तक चली। झारखंड बीजेपी कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में 3/3 नामों के पैनल पर काफी लंबी चर्चा की गई। 


वहीं,  झारखंड के ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों के लिए बीजेपी उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा कर ली गई है। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 1 से 2 उम्मीदवारों के नाम को भेजा जाएगा। उसी फार्मूले के तहत राज्य कोर ग्रुप के नेताओं के साथ सीट दर सीट चर्चा की गई। अब इस हफ्ते के आखिर तक बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुला सकती है, जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर आखिरी मुहर लगाई जाएगी। 


इधर, आज झारखंड चुनाव के लिए बीजेपी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है, जिसके लिए उन्होंने तीन उम्मीदवारों के नाम भी तय कर लिए हैं। झारखंड में नवंबर या दिसंबर में चुनाव हो सकते हैं। मगंलवार को दो जगह जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी सामने आ रहे हैं, जिसके बाद अब झारखंड और महाराष्ट्र की बारी है।