ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

नाबालिग से रेप कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करता रहा गंदा काम

NAWADA : नवादा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग से दुष्कर्म कर बदमाशों ने वीडियो बना लिया। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। अब पीड़िता महि

नाबालिग से रेप कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करता रहा गंदा काम
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : नवादा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग से दुष्कर्म कर बदमाशों ने वीडियो बना लिया। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। अब पीड़िता महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रही है। वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने उसे वायरल करने की धमकी देकर नाबालिक से कई बार दुष्कर्म किया है। कई बार रेप किए जाने के बाद पीड़िता गर्भवती भी हुई, लेकिन उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। हैरानी की बात तो यह है कि इस दुष्कर्म की घटना को पड़ोस के ही एक युवक ने अंजाम दिया है। तंग आकर लड़की अब महिला थाने पहुंची है और न्याय की लगातार गुहार लगा रही है। 




पीड़िता का कहना है कि 3 महीना पहले पड़ोस की भाभी ने किसी काम से लड़की को अपने घर बुलाया था। इसी बीच उनके चचेरे देवर केदार भगत के बेटे सुभाष कुमार ने लड़की का रेप किया और उसका वीडियो भी बना लिया। उसके बाद से वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर युवक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच वह गर्भवती भी हो गई। जिसके बाद 3 सितंबर को लड़की को दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। तब लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। लोक-लाज के डर से परिजनों ने इस बात को दबाए रखा। जिससे आरोपी का मनोबल और बढ़ गया। 




हद तो तब हो गई जब आरोपी वीडियो वायरल कर देने की बात कहकर लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। जिसके बाद लड़की महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल महिला थाना पुलिस लड़की के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता

नाबालिग से रेप कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी दे… | FirstBihar