ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

नाबालिग के साथ 6 युवकों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की निशानदेही पर हुई गिरफ्तारी

NAWADA: नवादा में 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बकसोती गांव की है जहां सकरी नदी के किनारे झाड़ी में ले जाकर 6 युव

नाबालिग के साथ 6 युवकों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की निशानदेही पर हुई गिरफ्तारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा में 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बकसोती गांव की है जहां सकरी नदी के किनारे झाड़ी में ले जाकर 6 युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 


पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी जिसके परिवार के लोग थाने पहुंचे और इस घटना से पुलिस को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर गैंगरेप के सभी आरोपियों को शनिवार की देर रात धर दबोचा। 


घटना 29 जनवरी की देर रात की है। घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि शनिवार को बाजार से खरीदारी करके वह अपने घर लौट रही थी तभी उसे छह युवकों ने पकड़ लिया और जोर जबरदस्ती करने लगे। उसे जबरन नदी के किनारे ले जाकर युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। 


इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी पुलिस ने त्वरीय कार्रवाई करते हुए विष्णुनगर गांव में छापेमारी की जहां से सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की निशानदेही पर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता