ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

नाबालिग बच्ची को नशा खिलाकर 2 युवकों ने किया गैंगरेप, आरोपी फरार

BANKA: नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला बांका में सामने आया है। घटना पंजवारा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मोड़ के पास की है। जहां दो बहसी युवकों ने गैंगरेप की इस बड़ी घटना क

नाबालिग बच्ची को नशा खिलाकर 2 युवकों ने किया गैंगरेप, आरोपी फरार
Santosh Singh
2 मिनट

BANKA: नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला बांका में सामने आया है। घटना पंजवारा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मोड़ के पास की है। जहां दो बहसी युवकों ने गैंगरेप की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गये जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है लेकिन दोनों आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्तर से बाहर है।


गैंगरेप की यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। पीड़िता ने बताया कि लाइन होटल के पास दो युवक अचानक आए और उसे घसीटते हुए अपने साथ ले गये। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तब मनचलों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और जबरन नशा खिला दिया। नशे में होने के बाद दोनों युवकों ने बारी-बारी से मुंह काला किया। पीड़िता को जब होश आया तो वह चिख-चिख कर रोने लगी। जिसके बाद इस बात की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी।




परिजनों ने पंजवारा थाने में मामला दर्ज कराया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया। वही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़ित परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगा रहे हैं।