ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

Muzaffarpur News: बिहार में निषाद दूसरी सबसे बड़ी जाति, निषाद संकल्प यात्रा में बोले मुकेश सहनी, अब अपनी सरकार बनाने की बारी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में निषाद संकल्प यात्रा के दौरान विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि जातीय जनगणना के आधार पर बिहार में दूसरी सबसे बड़ी आबादी

Muzaffarpur News: बिहार में निषाद दूसरी सबसे बड़ी जाति, निषाद संकल्प यात्रा में बोले मुकेश सहनी, अब अपनी सरकार बनाने की बारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में निषाद संकल्प यात्रा के दौरान विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि जातीय जनगणना के आधार पर बिहार में दूसरी सबसे बड़ी आबादी  निषाद समाज की हैं। बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने निषाद समाज से कहा कि इसलिए अपनी ताकत को पहचानिए और बिहार में अपनी सरकार बनाइए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में गरीबों को वोट की वो शक्ति दी है, जिसे कोई पैसों से खरीद नहीं सकता।


मुजफ्फरपुर में निषाद संकल्प यात्रा के दौरान वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए दावा किया कि बिहार में बिना निषादों के सरकार नहीं बनेगी। एक दशक पूर्व भी निषाद समाज को नहीं जानता था, ना ही उनकी कोई पहचान थी लेकिन आज वीआईपी पार्टी और निषाद विकास संघ के बलबूते निषाद समाज को एक नई पहचान मिली। कोई भी बड़ी लड़ाई एक-दो दिनों में नही जीती जाती उसके लिए संघर्ष करना पड़ता हैं।


सन ऑफ मल्लाह के नाम से प्रसिद्ध वीआईपी चीफ मुकेश सहनी निषाद संकल्प यात्रा के तहत राज्य के हर ज़िले का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे है। उन्होंने कहा कि मौजूदा एनडीए की सरकार सामंतवादियों की सरकार है। 


वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने कहा कि आज एक भी निषाद का बेटा ऊंचे ओहदे तक नहीं पहुंच पा रहा है, इसका कारण आरक्षण नहीं मिलना है। अगर आरक्षण मिलता तो बहुत अच्छे-अच्छे पद पर हमारे बच्चे रहते। मुकेश सहनी ने दावा किया कि बिहार में जाति जनगणना के अनुसार निषाद दूसरी सबसे बड़ी जाति है। अब सरकार बनाने की बारी है।


उन्होंने कहा कि जनता का वोट जिसके पास है, अब वही राजा बनेगा, बाबा साहेब ने हमे वो ताकत दी है कि हम अपने बलबूते सरकार बना भी सकते हैं और गिरा भी सकते है। अपने हक के लिए एकजुट होकर लड़ेंगे। आगे उन्होंने कहा कि अगर निषाद जाति के लोग अपने परिवार और बच्चों का विकास चाहते हैं तो उन्हें अच्छी शिक्षा दें। एक रोटी कम खाइए, लेकिन बच्चों की पढ़ाई को लेकर लापरवाही मत करिए।


मुकेश सहनी ने कहा कि जब तक निषाद समाज अपने एकजुटता  तथा शक्ति का आभास नहीं कराएगी, तब तक निषाद समाज के साथ एनडीए सरकार सौतेला व्यवहार करती रहेगी। उन्होने कहा कि चंद रुपयों की लालच में अपने वोट को मत बेचिए। आगमी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर बिहार में अपनी सरकार बनाकर अपने आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करना है।

Muzaffarpur News: बिहार में निषाद दूसरी सबसे बड़ी जाति, निषाद संकल्प यात्रा में बोले मुकेश सहनी, अब अपनी सरकार बनाने की बारीMuzaffarpur News: बिहार में निषाद दूसरी सबसे बड़ी जाति, निषाद संकल्प यात्रा में बोले मुकेश सहनी, अब अपनी सरकार बनाने की बारीMuzaffarpur News: बिहार में निषाद दूसरी सबसे बड़ी जाति, निषाद संकल्प यात्रा में बोले मुकेश सहनी, अब अपनी सरकार बनाने की बारीMuzaffarpur News: बिहार में निषाद दूसरी सबसे बड़ी जाति, निषाद संकल्प यात्रा में बोले मुकेश सहनी, अब अपनी सरकार बनाने की बारीMuzaffarpur News: बिहार में निषाद दूसरी सबसे बड़ी जाति, निषाद संकल्प यात्रा में बोले मुकेश सहनी, अब अपनी सरकार बनाने की बारीMuzaffarpur News: बिहार में निषाद दूसरी सबसे बड़ी जाति, निषाद संकल्प यात्रा में बोले मुकेश सहनी, अब अपनी सरकार बनाने की बारीMuzaffarpur News: बिहार में निषाद दूसरी सबसे बड़ी जाति, निषाद संकल्प यात्रा में बोले मुकेश सहनी, अब अपनी सरकार बनाने की बारी

टैग्स