ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

समलैंगिक शादी की अनुमति मांगने पुलिस के पास पहुंची 2 नाबालिग लड़की, बोली- एक दूसरे के बिना जी नहीं सकते

MUZAFFARPUR: दो नाबालिग लड़की मुजफ्फरपुर एसएसपी ऑफिस पहुंची और समलैंगिक शादी करने की अनुमति मांगने लगी. लड़कियों की बात सुन सभी हैरान हो गए. लड़कियों ने बोला कि अगर हमलोगों क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUZAFFARPUR:  दो नाबालिग लड़की मुजफ्फरपुर एसएसपी ऑफिस पहुंची और समलैंगिक शादी करने की अनुमति मांगने लगी. लड़कियों की बात सुन सभी हैरान हो गए. लड़कियों ने बोला कि अगर हमलोगों की शादी नहीं हुई तो हम दोनों जी नहीं सकते. 

दोनों अलग-अलग समुदाय की है लड़कियां

दोनों लड़कियों के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों कुढ़नी थाना क्षेत्र की रहने वाली है. वह अलग-अलग समुदाय की है. दोनों शादी करना चाहती है. एक लड़की ने पैंट शर्ट पहनी हुई थी तो दूसरी लड़की की कपड़े में थी. दोनों की जिद के आगे पुलिस भी परेशान हो गई. दोनों को महिला थाना भेजा गया. 

दोनों के परिजनों को बुलाया गया

एसएसपी ने जयंत कांत ने कहा कि दोनों लड़कियों के परिजनों को बुलाया गया है. दोनों के लड़कियों की उम्र 18 साल से कम है. दोनों के परिजनों को सर्टिफिकेट दिखाने को बोला गया है. अगर उम्र कम हुआ तो दोनों के परिजनों को सौंप दिया जाएगा. अगर उम्र शादी की हुई तो समलैंगिक विवाह की अनुमति के संबंध  कानूनी प्रावधान को देखने के बाद आदेश दिया जाएगा. दोनों लड़कियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही.