ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

मुजफ्फरपुर में शराब से पैसे कमाकर लड़कियों के साथ ऐश कर रहा था कारोबारी, होटल के कमरे में पहुंच गयी पत्नी, जानिये फिर क्या हुआ ड्रामा

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के एक होटल में गुरूवार को भारी ड्रामा हो गया। होटल के एक कमरे में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बंद था। तभी उसकी पत्नी वहां पहुंच गयी। पत्नी न

मुजफ्फरपुर में शराब से पैसे कमाकर लड़कियों के साथ ऐश कर रहा था कारोबारी, होटल के कमरे में पहुंच गयी पत्नी, जानिये फिर क्या हुआ ड्रामा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के एक होटल में गुरूवार को भारी ड्रामा हो गया। होटल के एक कमरे में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बंद था। तभी उसकी पत्नी वहां पहुंच गयी। पत्नी ने पति को रंगे हाथों पकड़ा और फिर जो हाल किया उससे घंटों हंगामा चलता रहा। पत्नी कह रही थी कि उसका पति शराब के अवैध कारोबार से पैसे कमाता है और उसी पैसे से नयी-नयी लड़कियों के साथ अय्याशी करता है। 


बाइक छोड़ ऑटो से गर्लफ्रेंड के साथ भागा

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में एक होटल में ये वाकया हुआ. एक महिला होटल में पहुंची और सीधे एक कमरे के पास पहुंची. कमरे में उसका पति किसी दूसरी लड़की के साथ बंद था. कमरे का दरवाजा खुला औऱ फिर महिला ने जबरदस्त हंगामा शुरू कर दिया. महिला के हंगामे से पूरे होटल में अफरातफरी मच गयी. होटल के कर्मचारियों के साथ साथ अगल बगल के लोग भी जुट गये. महिला अपने पति के गर्लफ्रेंड पर बार बार झपट रही थी.


हंगामा ज्यादा बढते देख होटल संचालकों ने ब्रह्मपुरा पुलिस को खबर किया. सूचना पाकर होटल में  पहुंची पुलिस ने महिला को शांत करने की कोशिश की. लेकिन मामला शांत नही हो रहा था. इस बीच वहां भारी संख्या में लोगों की भीड इकट्ठा हो गयी. हंगामे के बीच गर्लफ्रेंड के साथ आये युवक को मौका मिल गया. उसने अपनी बाइक वहीं छोड़ी औऱ फिर एक ऑटो पर बैठकर लडकी के साथ फरार हो गया. 


शराब से पैसे कमाकर लड़कियों पर लुटाता है

बाद में महिला ने पुलिस से पूरे मामले की जानकारी दी. उसने बताया कि वह मुजफ्फरपुर शहर के मिठनपुरा इलाके की रहने वाली है. उसकी शादी आरोपी युवक से हुई है. लेकिन पति रंगीला मिजाज का है. शादी के बाद भी उसका अफेयर कई लड़कियों के साथ चल रहा है. महिला ने पुलिस से कहा कि उसका पति शराब का कारोबार करता है और उससे आने वाले पैसे को लड़कियों पर उड़ाता है.  महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति अलग-अलग लड़कियों को लेकर होटल में आया करता है. ब्रह्मपुरा पुलिस ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया. वैसे पुलिस कह रही है कि ये पति-पत्नी का विवाद है. महिला अगर थाने में आवेदन देगी तो कार्रवाई की जाएगी।