ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

मुजफ्फरपुर में नशेड़ी ड्राइवर ने कई लोगों को रौंदा, 4 घायल

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार की देर रात कार सवार एक शराबी ने कई लोगों को कुचल दिया। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरो माइल चौक के पास की है। इस घ

मुजफ्फरपुर में नशेड़ी ड्राइवर ने कई लोगों को रौंदा, 4 घायल
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार की देर रात कार सवार एक शराबी ने कई लोगों को कुचल दिया। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरो माइल चौक के पास की है। इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप में घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगो को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया। वहीं आरोपी ड्राइवर को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। इस दौरान लोगों का गुस्सा इतना फुट उठा कि उन्होंने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 



 जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ देर रात गायघाट थाना क्षेत्र के भुसारा में एक ड्राइवर नशे की हालत में कार चला रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर उसने जीरो माइल चौक के पास समीप में ही लोगो को रौंद दिया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। ड्राइवर से भी पूछताछ जारी है। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। 



घटना की जानकारी देते हुए ओपी अहियापुर थाना आदित्य कुमार ने बताया कि शराब के नशे में एक कार ने कई लोगों को कुचल दिया है। सूचना मिलने के बाद घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं, इस मामले में अब तक तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 

टैग्स