Hindi News / news / बिहार: महिला ने थानेदार के चेहरे पर खौलती चाय फेंका, पुलिस टीम के...

बिहार: महिला ने थानेदार के चेहरे पर खौलती चाय फेंका, पुलिस टीम के साथ गए थे अतिक्रमण हटाने

1st Bihar Published by: Updated Dec 22, 2020, 9:20:19 AM

बिहार: महिला ने थानेदार के चेहरे पर खौलती चाय फेंका, पुलिस टीम के साथ गए थे अतिक्रमण हटाने

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR:  पुलिस की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए गई हुई थी. लेकिन इस दौरान महिला ने खौलती चाय थानेदार के चेहरे पर फेंक दिया. जिससे थानेदार बुरी तरह से झुलस गए हैं. यह घटना एसकेएमसीएच के परिसर की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मेडिकल ओपी प्रभारी सुमन झा अतिक्रमण हटाने गए थे. महिला से कुछ बोले. जिससे वह भड़क गई और ग्राहकों के लिए बना रही चाय को वह थानेदार मुंहपर फेंक दिया. थानेदार का चेहरा बुरी तरह झुलस गया. घटनास्थल पर ही वह गिर गए. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने एसकेएमसीएच मे भर्ती कराया. लेकिन डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना में रेफर कर दिया.

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

इस घटना के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. वह अहियापुर थाना क्षेत्र के रसुलपुर सालिम गांव की रहने वाली है. थानेदार के बयान पर महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद महिला को जेल भी भेज दिया है.