ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, रात को हुए बवाल में 8 घर जले और आधा दर्जन घायल

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के बारमतपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक भिड़ंत में कोहराम मचा दिया। बुधवार की शाम से शुरू हुआ हंगामा गुरुवार की देर रात तक जारी रहा। दो पक्षों के ब

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के बारमतपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक भिड़ंत में कोहराम मचा दिया। बुधवार की शाम से शुरू हुआ हंगामा गुरुवार की देर रात तक जारी रहा। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इस हंगामे में 8 घर जला डाले गए। मौके पर पहुंची पुलिस हालात पर काबू पाने के लिए मशक्कत करती नजर आई। 


बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच एक प्रेमी युगल के रिश्तो को लेकर लंबे अरसे से तनाव चल रहा था। प्रेम प्रसंग के इस मामले में बीते एक साल से एक गांव के अंदर गुटबंदी हो रही थी। दो दिन पहले लड़की की शादी के दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से खलल डाला गया जिसके बाद तनाव और बढ़ गया। दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी और बीती रात इस मामले में बड़ा रूप ले लिया। बाबतपुर गांव में मचा बवाल इतना जोरदार था कि आसपास के दूसरे गांवों तक के लोग चीख-पुकार सुनते रहे. 


घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी जयंत कांत, सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह के साथ नगर डीएसपी राम नरेश पासवान कई थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। हालात बेकाबू थे और उस पर नियंत्रण करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद अधिकारियों और जवानों के साथ एसएसपी खुद मौके पर कैंप करते रहे। सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल भिजवाया है और हालात पर काबू पा लिया गया है।

टैग्स