1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Apr 02, 2021, 8:38:41 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: जिले में अगलगी की दो अलग-अलग घटनाओं में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अगलगी की पहली घटना सकरा स्थित एक गांव मुरौल में हुई जहां अचानक लगी भीषण से दर्जनों घर जलकर खाक हो गये। आग की लपटे इतनी तेज थी कि अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घर में रखे अनाज सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटनास्थल पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

वही अगलगी की दूसरी घटना औराई में हुई जहां घर में भीषण आग लग जाने से दो गाय, तीन बकरियों की जिंदा जलने से मौत हो गयी जबकि की एक व्यक्ति आग में झुलसकर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। इस अग्निकांड में 10 लाख के नुकसान की बात कही जा रही है। ग्रामीणों और फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।