1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Nov 11, 2021, 9:09:51 AM
- फ़ोटो
HAIJPUR : हाजीपुर से इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर सिटी एसपी के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है हादसा हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच पर हुआ है।
घटना को लेकर जो पहली जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मुजफ्फरपुर सिटी एसपी राजेश कुमार का बेटा राजवीर शेखर अपने एक दोस्त के साथ छठ पूजा में शामिल होने जा रहा था। पटना से मुजफ्फरपुर जाने के क्रम में हाजीपुर से आगे उसकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में सिटी एसपी के बेटे राजवीर शेखर की मौत हो गयी है। जबकि उसका एक दोस्त बुरी तरीके से घायल है।
हादसा हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच पर स्थित दौलतपुर देवरिया में हुआ है।