ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

हिंदू बच्चे को बना दिया मुस्लिम! जीभ का ऑपरेशन कराने पहुंचा था अस्पताल, डॉक्टर जावेद ने कर दिया खतना

DESK: जीभ का ऑपरेशन कराने डॉक्टर के पास पहुंचे एक हिन्दू बच्चे का मुस्लिम डॉक्टर ने खतना कर दिया। हैरान कर देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के बरैली जिले से सामने आया है। बच्चे के प

हिंदू बच्चे को बना दिया मुस्लिम! जीभ का ऑपरेशन कराने पहुंचा था अस्पताल, डॉक्टर जावेद ने कर दिया खतना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: जीभ का ऑपरेशन कराने डॉक्टर के पास पहुंचे एक हिन्दू बच्चे का मुस्लिम डॉक्टर ने खतना कर दिया। हैरान कर देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के बरैली जिले से सामने आया है। बच्चे के परिजनों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पूरा मामला बरेली स्थित एक निजी अस्पताल का है।


दरअसल, एक हिंदू परिवार अपने बच्चे की चीभ का ऑपरेशन कराने के लिए डॉक्टर एम. खान अस्पताल में पहुंचे थे। बच्चे के ऑपरेशन की सभी तैयारियां कर ली गई थी लेकिन बच्चा जब ऑपरेशन थियेटर के भीतर गया मुस्लिम डॉक्टर ने उसकी जीभ का ऑपरेशन करने के बजाए बच्चे का खतना कर डाला। इस बात की जानकारी जैसे ही बच्चे के परिजनों को मिली उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।


हिन्दू बच्चे की खतना की बात जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और अस्पताल में हिंदू संगठनों के लोगों का जमावड़ा लग गया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर ने जानबूझ कर बच्चे का खतना किया है। वहीं आरोपी डॉक्टर का कहना था कि बच्चे को यूरिन का इनफेक्शन था, इसलिए उसका ऑपरेशन कर दिया। 


उधर, हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस ने कहा है कि जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।