ब्रेकिंग
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरनेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीर

मूसलाधार बारिश से झील में तब्दील हुआ DMCH, लोगों की बढ़ी परेशानी, पप्पू यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर बोला हमला

DARBHANGA: यास तूफान को लेकर हुई तेज बारिश के कारण डीएमसीएच झील में तब्दील हो गया है। मेडिसीन विभाग,ओपीडी,आपातकालीन सेवा, शिशु विभाग, अधीक्षक कार्यालय के बाहरी परिसर और वार्ड

मूसलाधार बारिश से झील में तब्दील हुआ DMCH, लोगों की बढ़ी परेशानी, पप्पू यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर बोला हमला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: यास तूफान को लेकर हुई तेज बारिश के कारण डीएमसीएच झील में तब्दील हो गया है। मेडिसीन विभाग,ओपीडी,आपातकालीन सेवा, शिशु विभाग, अधीक्षक कार्यालय के बाहरी परिसर और वार्ड के अंदर पानी घुस गया है। जिसके चलते चिकित्सक, कर्मी, मरीज और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


मूसलाधार बारिश से झील में तब्दील हुआ DMCH, लोगों की बढ़ी परेशानी, पप्पू यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर बोला हमला


डीएमसीएच में इलाज करा रहे मरीज के परिजनों ने बताया कि तेज बारिश के चलते यहां जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। आज सुबह वार्ड में भी पानी घुस गया है। जिसके चलते काफी परेशानी हो रही है।  एक तरफ कोरोना महामारी का खतरा तो दूसरी ओर वार्ड के अंदर पानी का लगना ऐसे में लोगों को समझ में नहीं आ रहा है की अब यहां इलाज कैसे करवाये। ऐसे में मरीजों का इन्फेक्शन का खतरा बना हुआ है। 


मूसलाधार बारिश से झील में तब्दील हुआ DMCH, लोगों की बढ़ी परेशानी, पप्पू यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर बोला हमला


अस्पताल परिसर और वार्ड में जलजमाव के कारण आज सुबह से ना तो डॉक्टर आये और ना ही कोई स्वास्थ्यकर्मी ही पहुंचे है। ऐसी स्थिति में इलाज करवाने आये परिजनों को डर है कि कही इस गंदे पानी में वे खुद बीमार ना पड़ जायेंगे। 


मूसलाधार बारिश से झील में तब्दील हुआ DMCH, लोगों की बढ़ी परेशानी, पप्पू यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर बोला हमला


गौरतलब है कि वर्षों से डीएमसीएच जलजमाव की समस्या झेलता आ रहा है। अस्पताल को जलजमाव से मुक्त कराने के लिए कई योजनाएं भी बनायी गईं। लेकिन योजनाओं के मूर्त रूप नहीं लेने की वजह से समस्या अब भी बरकरार है। जिसके यहां पर इलाज कराने आने वाले मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


मूसलाधार बारिश से झील में तब्दील हुआ DMCH, लोगों की बढ़ी परेशानी, पप्पू यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर बोला हमला


DMCH में जलजमाव की स्थिति को लेकर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर हमला बोला है। डीएमसीएच में जलजमाव की स्थिति लेकर पप्पू यादव ने वीडियो और फोटो भी ट्विटर पर शेयर किया है। पप्पू यादव ने ट्वीट पर लिखा कि" विकास का कमाल, बिहार का तैरता अस्पताल एक दिन की बारिश में डूबा दरभंगा मेडिकल कॉलेज चुल्लू भर नहीं, अब इतना पानी है कि बेशर्म पूरा स्वास्थ्य महकमा डूब मर सकता है! ठीक कहा न मंगल पांडेय जी?



कटिहार में भी पिछले दो दिनों से बाऱिश हो रही है। जिसके कारण कटिहार के जिला अस्पताल परिसर में भी पानी घुस गया है। जिससे मरीजों और उनके परिजनों के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना संकट के दौर में लगातार बिहार से कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर खबरें आ रही थीं लेकिन अब तो बारिश ने भी सरकारी दावों की पोल खोल दी है।