ब्रेकिंग
‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

मुश्किलों में फंसे भोजपूरी पावर स्टार पवन सिंह,5 जगह दर्ज हुआ FIR

SASARAM: भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले उन्हें भाजपा के टिकट से हाथ धोना पड़ा उसके बाद अब जब वो निर्दलीय मैदान में हैं तो आदर्श आचार संहिता उलंघन मामले

मुश्किलों में फंसे भोजपूरी पावर स्टार पवन सिंह,5 जगह दर्ज हुआ FIR
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SASARAM: भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले उन्हें भाजपा के टिकट से हाथ धोना पड़ा उसके बाद अब जब वो निर्दलीय मैदान में हैं तो आदर्श आचार संहिता उलंघन मामले में बड़ी शिकायत दर्ज हुई है। इसके बाद उनकी मुश्किलें थोड़ी बढ़ती हुई नजर आ रही है।


दरअसल, बिहार के काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पवन सिंह के खिलाफ रोहतास जिले में पांच जगहों पर एफआईआर दर्ज हुई है। उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। 


जानकारी हो कि काराकाट लोकसभा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान 10 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन किया। उनके रोड शो में एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां शामिल थीं और उनके बीच दूरी भी कम थी। जबकि अधिकतम पांच गाड़ियों की ही इजाजत थी।


पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के खिलाफ अकोढ़ीगोला, बिक्रमगंज, काराकाट, संझौली और राजपुर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एसडीएम के निर्देश पर ये प्राथमिकी दर्ज की गईं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत दनवार गांव से अपने चुनाव प्रचार का आगाज किया था। अकोढ़ीगोला सीओ निधि ज्योत्सना और बिक्रमगंज सीओ रजत कुमार वर्मा की लिखित शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार ने इसकी पुष्टि की है।


पवन सिंह पर आरोप है कि 23 मार्च को रोड शो के दौरान उन्होंने परमिशन से ज्यादा वाहनों का इस्तेमाल किया। साथ ही भोजपुरी सुपरस्टार ने हूटर का भी उपयोग किया, जो कि प्रतिबंधित है।


बताते चलें कि, भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने आसनसोल से टिकट दिया था। मगर बाद में उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया और बागी होकर काराकाट से निर्दलीय ताल ठोक दी। हालांकि, बीजेपी फिलहाल उन्हें मनाने में जुटी है। उनके सहयोगी मनोज तिवारी ने इसको लेकर कल बयान भी दिया था।