1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 13, 2024, 12:41:06 PM
- फ़ोटो
SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां सीतामढ़ी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बेलसंड नगरपंचायत में मूर्ति विसर्जन के दौरान रोड़ेबाजी हुई। यह घटना सुबह चार बजे हुई। जिसमें दस लोग घायल हुए जिनमें छह पुलिसकर्मी हैं। डीएम और एसपी के पहुंचने के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विसर्जन कराया गया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार, जिले में बेलसंड नगरपंचायत में मूर्ति विसर्जन के दौरान रोड़ेबाजी की गई। घटना सुबह चार बजे की है। बेलसंड रजिस्ट्री चौक पर स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति नगर भ्रमण के बाद निर्धारित पथ से विसर्जन के लिए जा रही थी। मस्जिद से आगे बढ़ने के बाद घरों की छतों से पत्थरबाजी की जाने लगी। मजबूर होकर लोग प्रतिमा वहीं छोड़कर लोग भागने लगे। इस रोड़ेबाजी में दस लोगों के घायल होने की जानकारी है, जिनमें छह पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
वहीं, करीब आठ बजे डीएम और एसपी भी पहुंचे। एसपी मनोज कुमार तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए करीब दस लोगों के घायल होने की बात कही है। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में मूर्ति का विसर्जन कराया गया। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।इसके अलावा, चोरौत में भी मूर्ति विसर्जन किया गया। हालांकि, यहां विभिन्न जगहों पर शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इधर, इसके अलावा, चोरौत में भी मूर्ति विसर्जन किया गया। हालांकि, यहां विभिन्न जगहों पर शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ मूर्ति विसर्जन किया गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। अब पुलिस की टीम मामले की जांच में लगी हुई है।