Hindi News / news / मूर्ति विसर्जन करने जा रहे 3 बच्चों की मौत, ट्रैक्टर पलटने से बड़ा...

मूर्ति विसर्जन करने जा रहे 3 बच्चों की मौत, ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा, दो लड़के हॉस्पिटल में भर्ती

1st Bihar Published by: Updated Feb 18, 2021, 8:05:41 PM

मूर्ति विसर्जन करने जा रहे 3 बच्चों की मौत, ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा, दो लड़के हॉस्पिटल में भर्ती

- फ़ोटो



KHAGARIA- बड़ी खबर खगड़िया से जहां मूर्ति विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर के अचानक पलट जाने से 3 बच्चों की ट्रॉली में दबकर मौत हो गई। जबकि 4 से अधिक बच्चे घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में दो बच्ची और एक बच्चा शामिल है। घटना खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र का है जहां सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर को स्टार्ट करने के दौरान अचानक यह हादसा हुआ ।