1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 14, 2019, 1:21:52 PM
- फ़ोटो
NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां एक युवक को शादी में बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई है. इस घटना से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं दूसरी ओर घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के राजगीर थाना इलाके के विस्थापित नगर की है. जहां शादी में बुलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. हत्या की खबर मिलते ही घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात युवक एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. युवक के शव को खंधे से बरामद किया गया है. उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार का निशान दिख रहा है. नालंदा से राज की रिपोर्ट