1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 02, 2019, 10:40:43 AM
- फ़ोटो
CHAPRA : इस वक्त की बड़ी खबर जिले के इसुआपुर के अजीतपुर से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान जहरी पकड़ी के रहने वाले प्रदुमन कुमार के रुप में की गई है. खबर के मुताबिक युवक की हत्या निर्मम तरीके से गला रेत कर की गई है. एक खाली मकान में युवक का शव बरामद किया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सारण से दिवाकर मिश्रा की रिपोर्ट