1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 31, 2019, 10:09:32 AM
- फ़ोटो
MUNGER: ख़बर मुंगेर से है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस टीम ने कासिम बाजार थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी संख्या में हथियार जब्त किया है. पुलिस ने करीब 500 राउंड कार्बाइन की गोली, एक कार्बाइन, दर्जन भर देसी कट्टा, पिस्टल और हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया है. सूत्रों के अनुसार मंगलवार को एसपी डॉ. गौरव मंगला को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद एएसपी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन करके छापेमारी की गई. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. हालांकि इस छापेमारी की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मुंगेर से सैफ अली की रिपोर्ट