ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

होली में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे शख्स को समझाना पड़ गया भारी, आंख में मारी गोली, हालात नाजुक

Munger..होली में शराब के नशे में हुडदंग मचा रहे शख्स को मना करना युवक को महंगा पड़ गया। हुड़दंगी व्यक्ति ने युवक को गोली मार दी। युवक के दांए आंख में गोली लगी है। <br

होली में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे शख्स को समझाना पड़ गया भारी, आंख में मारी गोली, हालात नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Munger..होली में शराब के नशे में हुडदंग मचा रहे शख्स को मना करना युवक को महंगा पड़ गया। हुड़दंगी व्यक्ति ने युवक को गोली मार दी। युवक के दांए आंख में गोली लगी है। 


गंभीर हालात में युवक को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।


शराब बंदी वाले बिहार में होली में शराब के नशे में हुड़दंगियों ने एक युवक को अपना निशाना बनाते हुए गोली मारी। पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण टोला का है । 


जहां के निवासी उपेंद्र सिंह का बड़ा बेटा पेशा से प्राइवेट शिक्षक अपने घर के बाहर होली को ले दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शाम को एक दूसरे को रंग गुलाल लगा रहा था तभी पड़ोस के ही पेशा से राजमिस्त्री विद्यानंद सिंह उर्फ बक्कू सिंह शराब के नशे में वहां गाली गलौज और हुड़दंग करने लगा । 


जिससे वहां जो खुशी का माहौल था वो टेंशन में बदल गया तो रमेश ने शराबी बक्कू सिंह को काफी समझाने का प्रयास किया और कहा की वो कहीं और जाकर हुडदंग करे । पर ये बात उस शराबी को नागवार गुजरा और फिर वहां रमेश से ही उलझ पड़ा,बात हाथापाई तक आ गई तो शराबी बक्कु सिंह के द्वारा घर से देशी पिस्टल ला जान मारने के नियत से गोली चला दिया।  


गोली सीधे रमेश के दांए आंख में जा लगी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और शराबी वहां से फरार हो गया । परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिय सदर अस्पताल में भरती कराया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिय हायर सेंटर रेफर कर दिया गया । 


परिजनों ने बताया की । शराब के नशे में हुडदंग और गाली गलौज करने पर मना करने पर बक्कू सिंह ने गोली चला दिया । वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।