ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

मुंगेर में जाली नोट गिरोह सक्रिय : 500 रुपये की नकली नोटों की गड्डी के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

MUNGER : मुंगेर में जाली नोटों को चलाने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इस बात का खुलासा मुंगेर पुलिस ने किया है। जहां 50 हजार के जाली नोट के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किय

मुंगेर में जाली नोट गिरोह सक्रिय : 500 रुपये की नकली नोटों की गड्डी के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर में जाली नोटों को चलाने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इस बात का खुलासा मुंगेर पुलिस ने किया है। जहां 50 हजार के जाली नोट के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। मुंगेर पुलिस और स्पेशल टीम ने जाली नोट के साथ एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। जालसाज के पास से पांच सौ रुपये के 100 जाली नोट बरामद किये गए हैं। 


धंधेबाज साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी से पटना जाने वाला था। इस बीच पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सफियासराय चौक के पास उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जालसाज की पहचान वासुदेवपुर थानाक्षेत्र के चंडिका स्थान स्थित गोढ़ी टोला निवासी शंभू सहनी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जाली नोट के अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं, पुलिस इसका पता लगा रही है।


एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्स लाल टी शर्ट और बादामी रंग का पेंट पहने हुए है। जो जाली नोट के साथ जमालपुर की तरफ जा रहा है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा सफियाबाद थाना के सामने सफियाबाद चौक पर सर्च अभियान चलाया गया और उक्त व्यक्ति को जाली नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जाली नोट आरोपित ने कहां से लाई है और इसे कहां खपाने ले जा रहा था, इस मामले में उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार धंधेबाज पर झारखंड और बिहार के कई थानों में आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य अपराधिक मामले दर्ज हैं।

टैग्स