ब्रेकिंग
अब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटर

कॉलेज के गेट पर छात्रों की भीड़ में खड़े थे अपराधी, देखते ही दिनदहाड़े BJP प्रवक्ता को मारी 3 गोली...ड्राइवर ने बताई पूरी कहानी

PATNA: अपराधियों ने दिनदहाड़े बीजेपी प्रवक्ता अजफर शम्शी को गोली मार दिया. अपराधी छात्रों की भीड़ में खड़े थे. जैसे ही शम्शी गेट के पास पहुंचे की अपराधियों ने 3 गोली मार दी.

कॉलेज के गेट पर छात्रों की भीड़ में खड़े थे अपराधी, देखते ही दिनदहाड़े BJP प्रवक्ता को मारी 3 गोली...ड्राइवर ने बताई पूरी कहानी
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  अपराधियों ने दिनदहाड़े बीजेपी प्रवक्ता अजफर शम्शी को गोली मार दिया. अपराधी छात्रों की भीड़ में खड़े थे. जैसे ही शम्शी गेट के पास पहुंचे की अपराधियों ने 3 गोली मार दी. यह घटना मुंगेर के जमालपुर कॉलेज के पास की है. 

ड्राइवर ने बताई पूरी कहानी

शम्शी को जिस कॉलेज के पास गोली मारी गई है वहां पर वह पढ़ाते हैं. घटना के दौरान उनका ड्राइवर मौजूद था. ड्राइवर अनवर ने बताया कि ‘सर जमालपुर कॉलेज गए थे. कॉलेज खत्म होने के बाद वहां से वह निकल रहे थे. इस दौरान गेट पर बहुत सारे लड़के खड़े थे. देखकर उन्हें कहा कि गाड़ी घुमायाओ. वह नीचे उतर गए और वह गाड़ी घुमाने लगा. इस दौरान ही किसी ने गोली मार दी. एक प्रोफेसर चिल्लाने लगे. बोले की शम्शी सर  गिर गए. जिसके बाद एक प्रोफेसर और हम उनके गोली लगने के बाद उन्हे हॉस्पिटल लेकर गए.’’

स्थिति गंभीर

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शम्शी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मुंगेर में इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनके बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. उनके शरीर में तीन गोली लगी हुई है. एक गोली बताया जा रहा है कि कान के पास लगी हुई है. उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद कई पुलिस पदाधिकारी पहुंचे हुए हैं और मामले की छानबीन में जुट गए हैं. 

टैग्स