ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: रिटायर्ड शिक्षक और पूर्व पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, छापेमारी जारी Bihar Crime News: छात्र का शव बरामद होने से मचा हड़कंप, परिजनों का गंभीर आरोप Bihar Education News: अब JDU दफ्तर में मुश्किल में फंसे शिक्षा मंत्री, इधर-उधर भागना पड़ा ! पुलिस बुलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया, वजह क्या थी जानें... पशु चिकित्सा परिषद् का बनेगा प्रशासनिक भवन, नीतीश सरकार ने 27.68 करोड़ की दी स्वीकृति, कहां बन रहा नया भवन जानें... Road Accident: 2 ट्रकों की भीषण टक्कर में चालकों की मौत, NH-31 पर 10 KM लंबा जाम Bihar News: पटना के एक CO ने DCLR के साथ की थी गाली गलौज, DM की रिपोर्ट पर सरकार ने किया सस्पेंड Bihar homeguard scam : होमगार्ड बहाली में बड़ा घोटाला, 4–5 लाख में पास कराने का खेल उजागर! Bihar Crime News: अंडा खाने के दौरान विवाद में दो लोगों की हत्या, एक गिरफ्तार Bihar News: बस स्टैंड पर राइफल लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, लाइसेंसी हथियार जब्त Bihar News: पटना के लोगों को जाम से राहत, बनकर तैयार हुआ डबल डेकर फ्लाईओवर, लोकार्पण कब?

25 हजार का ईनामी और मुंगेर का TOP-10 अपराधी मुकेश उर्फ दुलो मंडल गिरफ्तार, डबल मर्डर केस का निकला मास्टर माइंड

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 05 May 2024 09:27:30 PM IST

25 हजार का ईनामी और मुंगेर का TOP-10 अपराधी मुकेश उर्फ दुलो मंडल गिरफ्तार, डबल मर्डर केस का निकला मास्टर माइंड

- फ़ोटो

MUNGER: दोहरे हत्याकांड का मास्टर माइंड सहित लूट, मारपीट सहित कई कांडों के आरोपी 25 हजार का इनामी मुंगेर के टॉप टेन अपराधियों में शामिल  मुकेश कुमार उर्फ दुलो मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के घोषपुर गांव स्थित उसके ससुराल से की है।


दरअसल मुंगेर पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में जिले के टॉप टेन अपराधियों को सूची में शामिल 25 हजार के इनामी अपराधी मुकेश कुमार उर्फ दुलो मंडल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि11 माह पूर्व बरियारपुर स्टैंड विवाद में स्टैंड पर ही हथियारबंद अपराधियों ने गोलीबारी कर दो लोगों की हत्या कर दी थी। 


जिसका मास्टर माइंड बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया गांव निवासी मुकेश कुमार उर्फ दुलो मंडल ही था। उसे दोहरा हत्याकांड में नामजद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज भेज चुकी है लेकिन दुलो मंडल सहित कई अन्य अब भी फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर फरारियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की गयी जबकि पुलिस लगातार दुलो मंडल पर नजर रखे हुए थी । 


सूचना मिली कि दुलो मंडल बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के घोषपुर अपने ससुराल में आने वाला है। एसडीओ सदर राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम उसके ससुराल पहुंची जहां से उसे गिरफ्तार कर मुंगेर लाया गया। जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोहरे हत्याकांड में कुछ और नामजदों की गिरफ्तारी होनी बाकि है। जिसके लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार दुलो मंडल पर हत्या, रंगदारी, लूट, शराब तस्करी सहित अन्य संज्ञेय अपराधिक मामले दर्ज है। उस पर बरियारपुर थाने में कुल 8 मामले दर्ज है। जबकि रेल थाना जमालपुर में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज है। वह पहले भी जेल जा चुका है।