ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मुंगेर: गश्ती के दौरान दारोगा ने पी रखी थी शराब, बदतमीजी करने पर ग्रामीणों ने धुन डाला

MUNGER: बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसे कड़ाई से पालन कराने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गयी है। लेकिन जिन कंधों पर यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है यदि वे ही इस कानून

मुंगेर: गश्ती के दौरान दारोगा ने पी रखी थी शराब, बदतमीजी करने पर ग्रामीणों ने धुन डाला
Santosh Singh
2 मिनट

MUNGER: बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसे कड़ाई से पालन कराने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गयी है। लेकिन जिन कंधों पर यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है यदि वे ही इस कानून का पालन नहीं करें तो इसे क्या कहेंगे। हम बात कर रहे हैं मुंगेर के मुफ्फसिल थाने में तैनात दारोगा की। शराब के नशे में धुत्त दारोगा की पिटाई का विडियो सामने आया है। जिसमें ग्रामीण दारोगा की पिटाई करते दिख रहे हैं। 


मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहली गांव में गश्ती पर निकले दारोगा को शराब के नशे में रहना और ग्रामीणों के साथ बदतमीजी करना भारी पड़ गया। नशे में धुत्त दारोगा की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। दारोगा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। मुफ्फसिल थाने के इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि दारोगा की पिटाई का वायरल वीडियो उनके पास भी आया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। 


जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थाने में तैनात दारोगा का नाम ओम प्रकाश है जो अक्सर शराब के नशे में रहता है और लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। आज भी जब उसने ग्रामीणों के साथ बदतमीजी और गाली गलौज की तब पुलिस की गाड़ी से बाहर निकाल कर ग्रामीणों ने एएसआई की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान गाड़ी में बैठे अन्य पुलिकर्मियों ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। जिसके बाद पुलिस वहां से गाड़ी लेकर रवाना हो गयी।

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता