1st Bihar Published by: Updated Wed, 22 Sep 2021 06:15:11 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को एक्सटेंशन मिला है। बिहार सरकार ने त्रिपुरारी शरण की सेवा में तीन महीने का विस्तार किया है।
बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण का कार्यकाल सरकार ने बढ़ा दिया है। 1985 बैच के आइएएस अफसर त्रिपुरारी को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। त्रिपुरारी शरण इसी महीने की 30 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे थे। इसके पहले उन्हें एक्सटेंशन दिया गया है।
गौरतलब है कि बिहार सरकार ने पिछले महीने एक मई को 7 आइएएस अफसरों का तबादला किया था। सीनियर आइएएस अफसर त्रिपुरारी शरण को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया था। कोरोना संक्रमण से अरुण कुमार सिंह के निधन के बाद मुख्य सचिव का पद खाली होने पर त्रिपुरारी शरण की नियुक्ति की गई थी। त्रिपुरारी पूर्व में एफटीआइ के निदेशक भी रह चुके हैं।