ब्रेकिंग न्यूज़

Shashi Tharoor: अमेरिका में बैठ थरूर की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले "धैर्य की परीक्षा ली तो अगली बार अंजाम होगा और भी भयानक" Bihar News: राजगीर पुलिस अकादमी का होगा विस्तार, इन सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे करोड़ों Bihar Weather: अगले 4 दिन उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, इन जिलों में छिटपुट बारिश संभव प्रशांत किशोर का राहुल गांधी पर हमला: "रेवंत रेड्डी के बयान पर स्पष्ट करें अपनी स्थिति, बिहारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं" जेपी सेतु पर बड़ा हादसा: टक्कर के बाद कार और वैन में लगी आग, दोनों गाड़ियां जलकर खाक पेट्रोल पंप कर्मी की ईमानदारी बनी मिसाल: बाइक सवार का 5 लाख रुपए से भरा बैग पुलिस को लौटाया पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेता अजय सिंह ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीव मिश्रा ने की लोगों से अपील, कहा..बर्थडे और मैरिज एनिवर्सरी पर लगाये पौधे बिहार के भाजपा नेता के बयान से भड़के राहुल गांधी, कहा..क्या ऐसे लोग महिलाओं की सुरक्षा करेंगे? Bihar News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, 6 लोग बुरी तरह से घायल

मुखिया जी पर होने लगा एक्शन, रोहतास में तीन मुखिया बर्खास्त.. चुनाव लड़ने पर भी रोक

1st Bihar Published by: Updated Sun, 21 Feb 2021 08:17:51 AM IST

मुखिया जी पर होने लगा एक्शन, रोहतास में तीन मुखिया बर्खास्त.. चुनाव लड़ने पर भी रोक

- फ़ोटो

PATNA : नीतीश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में गड़बड़ी करने वाले या आधा अधूरा काम कराने वाले मुखिया जी पर गाज गिरना शुरू हो गया है। सोलर लाइट लगाने में सरकारी राशि का बंदरबांट करने वाले तीन मुखिया को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त किए गए तीनों मुखिया अब चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। 


मामला रोहतास जिले का है यहां सोलर लाइट लगाने में सरकारी राशि का घपला सामने आया था। पंचायती राज विभाग ने आरोप सच साबित होने के बाद चेनारी प्रखंड के 3 मुखिया को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इन तीनों मुखिया पर योजना में गड़बड़ी करने का आरोप है। 


रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड के जिनमें तीन मुखिया के ऊपर कार्रवाई की गई है उनमें उगहनी पंचायत के मुखिया राजवंश पासवान, बनौली की आशा देवी और डीहरिया पंचायत के मुखिया संतोष तिवारी शामिल हैं। इस मामले में रोहतास के डीएम ने पंचायती राज विभाग को कार्यवाही के लिए लिखा था। पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने बर्खास्तगी से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।