ब्रेकिंग
लाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवामोतिहारी में 35 लाख की वसूली ! थानेदार का 'निलंबन' पर 'मास्टरमाइंड अफसर' पर अब तक कोई एक्शन नहीं, जांच की आंच कब मुख्य सरगना तक पहुंचेगी ? पुलिसिया सिस्टम में भी उठने लगे सवालबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंपलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवामोतिहारी में 35 लाख की वसूली ! थानेदार का 'निलंबन' पर 'मास्टरमाइंड अफसर' पर अब तक कोई एक्शन नहीं, जांच की आंच कब मुख्य सरगना तक पहुंचेगी ? पुलिसिया सिस्टम में भी उठने लगे सवालबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप

मुकेश सहनी के पिता की हत्या को लेकर सरकार पर बरसी VIP, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की नृशंस तरीके से हत्या की वीआईपी पार्टी ने निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण

मुकेश सहनी के पिता की हत्या को लेकर सरकार पर बरसी VIP, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की नृशंस तरीके से हत्या की वीआईपी पार्टी ने निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने इस घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


प्रवक्ता देव ज्योति ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है, लेकिन कोई देखने वाला नहीं। आज सत्ताधारी नेता अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं लेकिन क्या वे मृतक को वापस ला पाएंगे? उन्होंने कहा कि यह एक हत्या का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार जब एक पूर्व मंत्री के पिता को सुरक्षा नहीं दे सकती है तो आम इंसान के लिए बात करना ही बेमानी है। 


उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की मिली वाई प्लस सुरक्षा वापस ले ली गयी थी। उनके परिजनों को भी सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई थी। यहां तक की उनके पैतृक गांव में भी सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में इतनी बड़ी घटना के लिए सिर्फ सरकार ही जिम्मेदार है।


देव ज्योति ना पुलिस के अधिकारियों से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल कर सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना में दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो एक नजीर बन सके।