ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार, कहा- लोकतंत्र का सम्मान करने वाले जेल से कॉल नहीं करते

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में स्पीकर के चुनाव के बाद मंत्री मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया. सहनी ने कहा कि यहां कुछ लोग लोकतंत्र बचाने की दुहाई दे रहे हैं. लेकिन

मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार, कहा- लोकतंत्र का सम्मान करने वाले जेल से कॉल नहीं करते
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में स्पीकर के चुनाव के बाद मंत्री मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया. सहनी ने कहा कि यहां कुछ लोग लोकतंत्र बचाने की दुहाई दे रहे हैं. लेकिन लोकतंत्र का सम्मान करने वाले कभी जेल से फोन नहीं कर सकते हैं. 

सहनी ने संबोधन के दौरान कहा कि ऐसे लोगों को अपने घरों से सिखना चाहिए. जो लोकतंत्र का सम्मान करेगा वह जेल से कभी भी फोन नहीं कर सकते हैं. सहनी ने तेजस्वी के साथ-साथ लालू प्रसाद पर निशाना साधा. सहनी के बयान से कुछ देर पहले ही लालू प्रसाद का बीजेपी विधायक से स्पीकर के वोटिंग में वोट नहीं देने का ऑडियो वायरल हुआ है. इस ऑडियो को लेकर सहनी ने विधानसभा में तेजस्वी पर पलटवार किया. 


तेजस्वी बोले- सच को छिपाया जा रहा

तेजस्वी यादव ने कहा कि अध्यक्ष महोदय सभी को साथ लेकर आपको चलना हैं. सदन में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है. हम सबको जनता ने चुना हैं. उनकी समस्या और प्रश्न  समाधान सभी को करना है. विपक्ष अलग नहीं होता है. लेकिन आजकल लोकतंत्र की हत्या हो रही है. सच को छुपाया जा रहा है. लेकिन आप आसान के जरिए संविधान को बचाया जाए. सच का साथ दें.


मुकेश के सदन में रहने पर तेजस्वी ने उठाया था सवाल

मुकेश सहनी और अशोक चौधरी के मौजूद रहने पर तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया था. तेजस्वी ने कहा था कि बिना किसी सदन के सदस्य रहे मुकेश सहनी और अशोक चौधरी किस हैसियत से वोटिंग के दौरान सदन में बैठे हैं. इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने मुकेश सहनी और अशोक चौधरी को बाहर निकालने का नारा लगाने लगे. जब सदन स्थगित हुआ तो दोनों बाहर निकल गए. 

टैग्स