ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

मुकेश पाठक गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, कुख्यात संतोष झा की हत्या में थे शामिल

MUZAFFARPUR : सीतामढ़ी कोर्ट में पेशी के दौरान कुख्यात संतोष झा की हत्या की वारदात में शामिल मुकेश पाठक गैंग के दो शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास अत्याधुन

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR : सीतामढ़ी कोर्ट में पेशी के दौरान कुख्यात संतोष झा की हत्या की वारदात में शामिल मुकेश पाठक गैंग के दो शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास अत्याधुनिक हथियार में इस्तेमाल किए जाने वाले कारतूस बरामद किए गये हैं।


पुलिस ने मुकेश पाठक गैंग के दो शूटरों रवि कुमार और प्रिंस कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से एसएलआर रायफल में इस्तेमाल होने वाली 7.62 बोर की गोली भी मिली है। कारबाइन की दो मैगजीन और .315 बोर की तीन गोलियां और 9एमएम बोर की 7 गोलियां मिली हैं।


एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुकेश पाठक गैंग के दोनों शातिर लॉकडाउन में अपने घर आए हुए हैं।इसके बाद सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, डीएसपी पश्चिम कृष्ण मुरारी प्रसाद, कांटी इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। रवि के घर से कारबाइन मिली जिसे प्रिंस ने छिपा रखी थी। रवि की निशानदेही पर प्रिंस को भी छापेमारी कर दबोच लिया गया।


एसएसपी ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में कई बड़ी वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके अलावे दोनों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। 


टैग्स