ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर में हर्ष फायरिंग, बारात में नाच रहे दो युवकों को लगी गली

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर हर्ष फायरिंग के दौरान दो युवक को गोली लगने से ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया. घटना पियर थाना के हत्था ओपी क्षेत्र की है जहां महेशपुर गा

मुजफ्फरपुर में हर्ष फायरिंग, बारात में नाच रहे दो युवकों को लगी गली
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर हर्ष फायरिंग के दौरान दो युवक को गोली लगने से ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया. घटना पियर थाना के हत्था ओपी क्षेत्र की है जहां महेशपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में दो युवक को गोली लगी है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गयी है. 


घायल अवस्था मे दोनों युवक को आनन फानन में स्थानीय पीएचसी में भर्ती करवाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है जिसके बाद परिजनों ने बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. फिलहाल दोनों घायलों का इलाज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है. दोनों घायलों की पहचान स्थानीय गांव के ही योगेंद्र महतो के पुत्र चंदन कुमार और देवेंद्र कुमार के पुत्र रितिक राज के रूप में हुई है.


जानकारी के अनुसार महेशपुर गांव निवासी अजित कुमार के घर पर शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था. बारात लगने के दौरान कुछ युवक डीजे के धुन पर हवाई फायरिंग कर रहे थे. इसी क्रम में बारात देख रहे दो युवकों को गोली लग गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी जिसके बाद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना के संबंध में घायलों के परिजनों ने गांव के ही नौशाद और इरशाद पर आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों पिस्टल लेकर फायरिंग कर रहे थे. इसी क्रम में दोनों युवकों को गोली लग गई. 


पूरे मामले पर डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि हर्ष फायरिंग का मामला संज्ञान में आया है. इसमें जो भी सम्बद्ध आरोपी है या लड़की पक्ष जिनके यहां बारात आई हुई थी और जिनकी तरफ से ये हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है, सभी लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपी चिन्हित हो गए हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता