1st Bihar Published by: 9 Updated Sun, 11 Aug 2019 01:44:07 PM IST
- फ़ोटो
BEGUSARAI : संसद सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दौरे पर हैं। बेगूसराय में सरकारी स्कूलों केंद्र छात्राओं को कैसे विशेष शिक्षा सुविधा मिले इसके लिए वह खास तैयारी में जुटे हुए हैं। गिर्राज सिंह ने इसी कड़ी में बरौनी के शोकहरा मैं स्मार्ट क्लासेज का उद्घाटन किया परियोजना लाला कुंवर टेन प्लस टू कन्या विद्यालय में स्मार्ट स्क्रीन के जरिए छात्राओं को पढ़ाया जाएगा। इस मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा कि बेटियां देश का भविष्य है और उन्हें स्मार्ट बनाने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र में वह स्मार्ट क्लासेज की सुविधा हो को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाएंगे।