ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

मोतिहारी: रंगदारी नहीं देने पर कपड़ा व्यवसायी को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

MOTIHARI: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ढेकहां गांव में उस वक्त अफरा-तफरी गयी जब बाइक सवार अपराधियों ने रंगदारी की मांग को लेकर एक कपड़ा व्यवसायी को गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रू

मोतिहारी: रंगदारी नहीं देने पर कपड़ा व्यवसायी को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI:  मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ढेकहां गांव में उस वक्त अफरा-तफरी गयी जब बाइक सवार अपराधियों ने रंगदारी की मांग को लेकर एक कपड़ा व्यवसायी को गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम में उन्हें एडमिट कराया गया। जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।  

घायल की पहचान लक्ष्मी वस्त्रालय के मालिक राकेश महतो के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि लॉकडाउन की वजह से वे सुबह दुकान खोल ही रहे थे तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने सीने में गोली मार दी। जिसके बाद तीनों अपराधी इलाके के कुख्यात बदमाश राहुल सहनी के पक्ष में नारेबाजी करते मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


घायल व्यवसायी से जुड़े लोगों ने बताया कि 6 महीने पहले कुख्यात बदमाश राहुल सहनी ने कपड़ा व्यवसायी से रंगदारी की मांग की थी। इस घटना को लोग इसी मामले से जोड़कर देख रहे हैं। इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मामले पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।