ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

मोतिहारी में लूट की बड़ी वारदात, पिस्टल दिखा सीएसपी संचालक से रूपयों से भरा बैग छीना

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना शहर के छतौनी थाना क्षेत्र की है। जहां बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को

मोतिहारी में लूट की बड़ी वारदात, पिस्टल दिखा सीएसपी संचालक से रूपयों से भरा बैग छीना
Santosh Singh
2 मिनट

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना शहर के छतौनी थाना क्षेत्र की है। जहां बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से पांच लाख रूपए लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और तकनीकी सेल के अधिकारी मामले के छानबीन में जुट गए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार सीएसपी संचालक दीपक कुमार बैंक में रूपए जमा करने के लिए रूपयों से भरा बैग लेकर अपने घर से निकले थे इसी दौरान जैसे ही वे हवाई अड्डा चीनी मिल के पास पहुंचे बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोका और हथियार का भय दिखाकर रूपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गये।


इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी, पुलिस और तकनीकी सेल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की मानें तो वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए अपराधियों का पुलिस पीछा कर रही है और पूरे शहर में नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।