ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माण

मोतिहारी में हथियार के बल पर 7 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधी फरार

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बाइक सवार अपराधी 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के राजेपुर थाना इलाके की है. जहां सलेमपुर गांव में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बाइक सवार अपराधी 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक खाद-बीज के दुकानदार के साथ लूट की यह घटना हुई है. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह रुपये लेकर जा रहा था, तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उसे घेर लिया. अपराधी हथियार निकालकर दुकानदार के ऊपर भिड़ा दिए और रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए.


पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी. वारदात की खबर मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. राजेपुर थानाध्यक्ष के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है. पीड़ित दुकानदार के आवेदन पर पुलिस इस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता