ब्रेकिंग
पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टपुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्ट

Mokama में अनंत का जादू दिखने लगा, दूसरा राउंड की गिनती के बाद नीलम देवी को बड़ी बढ़त

PATNA : मोकामा में एक बार फिर से अनंत सिंह का जादू काम करता दिख रहा है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने शुरुआती बढ़त के बाद अब दूसरे राउंड की गिनती खत्म होने के बाद 3944 मतों की बढ़त बना ली है। दूस

Mokama में अनंत का जादू दिखने लगा, दूसरा राउंड की गिनती के बाद नीलम देवी को बड़ी बढ़त
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मोकामा में एक बार फिर से अनंत सिंह का जादू काम करता दिख रहा है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने शुरुआती बढ़त के बाद अब दूसरे राउंड की गिनती खत्म होने के बाद 3944 मतों की बढ़त बना ली है। दूसरे राउंड की गिनती खत्म होने के बाद नीलम देवी को 12760 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी उम्मीदवार सोनम देवी 8069 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

नीलम देवी को बढ़त मिलने के साथ अनंत सिंह खेमे में जश्न देखा जा रहा है। हालांकि जीत को लेकर अनंत सिंह का खेमा पहले से ही आश्वस्त है और यही वजह रही कि अनंत सिंह के पटना आवास पर शनिवार से ही मिठाई बनाने का सिलसिला शुरू हो चुका था। अब अनंत सिंह के समर्थक इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि जैसे ही नीलम देवी को अपराजेय बढ़त मिल जाए वैसे ही जश्न मनाना शुरू कर दें।

मोकामा के चुनाव की खास बात यह रही कि एक बार फिर यहां अनंत सिंह सबसे बड़े फैक्टर के तौर पर देखे गए। अनंत सिंह भले ही इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हों, उनकी पत्नी नीलम देवी उम्मीदवार रही हो लेकिन चर्चा अनंत सिंह की ही रही। चुनाव प्रचार से लेकर वोटिंग तक और फिर अब मतगणना के पहले तक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को ही जीत के लिए फेवरेट माना जा रहा है।