ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,

9 साल देश बदहाल.. नौजवान-किसान बेहाल: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर JDU का तीखा तंज

PATNA: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल के आज 9 साल पूरे हो गए। 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार के

9 साल देश बदहाल.. नौजवान-किसान बेहाल: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर JDU का तीखा तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल के आज 9 साल पूरे हो गए। 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार के 9 साल के शासनकाल पर जेडीयू ने तीखा तंज किया है। जेडीयू ने कहा है कि 9 वर्षों में बीजेपी ने देश का बुरा हाल कर दिया है और देश की जनता बदहाल हो गई है। जेडीयू ने मोदी सरकार को देख के लोगों से किए वादों की भी याद दिलाई है।


जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि बीजेपी 9 साल की उपलब्धियों को गिनाने के लिए कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है लेकिन सच्चाई यही है कि इन 9 सालों से देश बदहाली के दौर से गुजर रहा है। देश के किसान और नौजवान बेहाल हैं और भाजपा ने पूरे देश का बुरा हाल कर दिया है। बीजेपी की सरकार ने देश की जनता से जो वादे किए उसे आजतक पूरा नहीं किया। 


उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार का वादा आजतक पूरा नहीं हो सका। सभी के खातों में 15 लाख रुपए भेजने का वादा भी अधूरा रहा। कालाधन वापस आएगा, भ्रष्टाचार पर रोक लगेगा, महंगाई दूर होगी, बिहार जैसे पिछड़े राज्यों को उनका हक मिलेगा। बीजेपी के लोग भी अच्छी तरह से जान चुके हैं कि जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया है तो आने वाले समय में जनता बुरा हाल करेगी। जेडीयू ने कहा है कि बीजेपी खुद को सांत्वना देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम चला रही है।