ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

मोदी कैबिनेट ने दी 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ' को मंजूरी, फोर स्टार रैंक के बराबर होगा पद

DELHI : केंद्रीय कैबिनेट ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को मंजूरी दे दी है. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, 4 स्टार जनरल की रैंक होल्ड करेंगे। केंद्र सरकार ने इस पद को बनाने के लिए मंजूरी दे दी है।ची

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : केंद्रीय कैबिनेट ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को मंजूरी दे दी है. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, 4 स्टार जनरल की रैंक होल्ड करेंगे। केंद्र सरकार ने इस पद को बनाने के लिए मंजूरी दे दी है।चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट को संभालेंगे। रक्षा मंत्री से सीधे बिना रक्षा सचिव की मंजूरी के चीफ ऑफ डिफेंस मुलाकात कर सकेंगे।

इसी साल 15 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से सीडीएस का पद सृजित करने का ऐलान किया था। सीडीएस का काम तीनों सेनाओं के बीच समवन्य बनाना होगा।  सीडीएस सीधे पीएमओ को रिपोर्ट करेगा और सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की कमेटी में सैन्य बलों की ओर से सिंगल विंडो से सलाह देगा।

इसी साल सेना के तीनों अंगों के बीच पहली बार चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) के स्थायी चेयरमैन की नियुक्ति पर व्यापक सहमति बनी थी। पीएमओ को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भी भेज दिया गया था और वह तीन सेना प्रमुखों को मिलाकर बनी सीओएससी के प्रमुख के तौर पर एक चौथे चार सितारा अधिकारी की नियुक्ति के लिए था।  फिलहाल सबसे वरिष्ठ सेना प्रमुख बारी-बारी से यह पद संभालते हैं।