ब्रेकिंग
पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....

‘मोबाइल लेकर बैठे हैं तो धरती खत्म हो जाएगी’ विधान परिषद में नीतीश ने फिर जताई चिंता; भाषण रोक कर नेता विरोध दल को चेताया

PATNA: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा के बाद विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय गणना पर सरकार का पक्ष रखा। इस दौरान सीएम नीतीश को एक बार फिर दुनिया की चि

‘मोबाइल लेकर बैठे हैं तो धरती खत्म हो जाएगी’ विधान परिषद में नीतीश ने फिर जताई चिंता; भाषण रोक कर नेता विरोध दल को चेताया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा के बाद विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय गणना पर सरकार का पक्ष रखा। इस दौरान सीएम नीतीश को एक बार फिर दुनिया की चिंता सताने लगी। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कहा कि ऐसे करेंगे तो धरती खत्म हो जाएगी। 


दरअसल, बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के आज दूसरे दिन विधानसभा में जातीय गणना की रिपोर्ट को सरकार ने सदन के पटल पर रखा। इसके साथ ही साथ सरकार की तरफ से सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी सदन में रखी गई। विधानसभा में जातीय गणना पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री विधान परिषद पहुंचे और वहां भी जातीय गणना पर सरकार का पक्ष रखा।



 इस दौरान विरोधी दल के नेता हरी सहनी अपना मोबाइल निकाल रहे थे। हरी सहनी के हाथ में मोबाइल देखकर एक बार फिर सीएम को धरती की चिंता सताने लगी। सीएम ने हरी मांझी को टोकते हुए कहा कि ‘अरे मोबाइल काहे लेकर बैठे हैं.. इधर सुनिए ना.. मोबाइल लेकर बैठे हैं तो धरती खत्म हो जाएगी.. हम भी पहले यह सब करते थे लेकिन 2019 में जाने तो छोड़ दिए... ई मोबाइल पर सुन रहा था तो समझा दिए। सदन में सीएम की बात सुनकर एक बार फिर सभी सदस्य हैरान रह गए।


इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जातीय गणना पर चर्चा के दौरान विधानसभा में महिला और पुरुष के संबंधों के लेकर ऐसी बात कह दी कि सदन के भीतर बैठी महिला विधायक शर्मसार हो गईं। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से प्रजनन संख्या बढ़ने और घटने की व्याख्या की और बताया कि शादी के बाद एक लड़का और लड़की के बीच क्या-क्या होता है। सीएम के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा है कि मुख्यमंत्री पर बढ़ती उम्र का असर दिखने लगा है और उन्हें अब एक भी दिन पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता