ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

विधायक मैडम की सुरक्षा में तैनात जवान ने AK-47 से खुद को किया शूट

DANTEWADA: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में विधायक की सुरक्षा में तैनात जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात जवान ने अपनी सर्विस रायफल एके-47

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DANTEWADA: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में विधायक की सुरक्षा में तैनात जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात जवान ने अपनी सर्विस रायफल एके-47 से खुद को गोली मार ली. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.


बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय से जवान विधायक की सुरक्षा में तैनात था. वहीं एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने इस घटना की पुष्टि की है. जवान ने सुसाइड क्यों किया, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है. मृतक जवान का नाम आशोराम कश्यप है.


बताया जा रहा है कि बीती रात आशोराम देर तक किसी से फोन पर बात कर रहा था. जिसके बाद लगभग 1 बजे उसने अपनी एके-47 रायफल से खुद को शूट कर लिया. जिससे मौके पर ही आशोराम की मौत हो गई. आशोराम साल 2003 में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में भर्ती हुआ था. वो बस्तर जिले का रहने वाला था. आशोराम पिछले 5 साल से विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात था.