1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 14, 2019, 6:19:02 PM
- फ़ोटो
PATNA: मौसम विभाग ने बिहार के तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट में दरभंगा,मधुबनी और सहरसा जिले के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जाहिर की गयी है.
मौसम विभाग ने अलर्ट में लिखा है कि अगले तीन से चार घंटों में इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. बता दें कि पिछले एक हफ्ते से सूबे के कई जिलों में मानसून की भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के चलते खुद सीएम नीतीश कुमार एक्टिव मोड में हैं और उन्होंने बाढ़ की ताजा हालात जानने के लिए मंत्री और अधिकारियों के साथ कई जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया है. साथ ही अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर उन्हें अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है.