ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माण

BIHAR POLICE : 'मेरी रिपोर्ट लिख लें साहब ....', देर रात फरियादी बन थाना पहुंचे SSP, मुख्यालय ने जारी किया है निर्देश

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक रोचक खबर निकल कर सामने आई है। दरअसल, यहां पुलिस की कार्यशैली की जांच के लिए एसएसपी राकेश कुमार देर रात फरियादी बनकर थाने पर पहुंच गए। शहर मे

BIHAR POLICE : 'मेरी रिपोर्ट लिख लें साहब ....', देर रात फरियादी बन थाना पहुंचे SSP, मुख्यालय  ने जारी किया है निर्देश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक रोचक खबर निकल कर सामने आई है। दरअसल, यहां पुलिस की कार्यशैली की जांच के लिए एसएसपी राकेश कुमार देर रात फरियादी बनकर थाने पर पहुंच गए। शहर में गश्त और थाना के ओडी ड्यूटी का रात में हाल जानने के लिए एसएसपी रात में सादे लिबास में थानों का निरीक्षण करने निकले।


इतना ही नहीं इन्होंने  बॉडीगार्ड को थाना के बाहर ही छोड़कर फरियादी बनकर कई थानों में घुसे। ओडी अधिकारी से बातचीत की। दो थाने में ओडी अधिकारी ने उन्हें नहीं पहचाना। थाने में ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी किसी फरियादी से किस लहजे में बात करते हैं, आमजन से उनका व्यवहार कैसा है, इसे परखा। एसएसपी रात करीब डेढ़ बजे वह ब्रह्मपुरा थाने में पहुंचे। ओडी अधिकारी पहले तो नहीं पहचाना, लेकिन जब पहचाना तो सैल्यूट मारा।


जानकारी के मुताबिक एसएसपी शहर के सभी थानों पर रात 12 बजे के बाद बारी-बारी से पहुंचे। ओडी ड्यूटी के अलावा गश्त का हाल देखने के बाद महिला हेल्प डेस्क रात में कितना सजग है, इसकी स्थिति भी देखी। थानों का हर पहलुओं से निरीक्षण किया। इसमें कई जगहों पर कोताही और लापरवाही सामने आई।रात में एसएसपी जब निकले तो कई जगहों पर गश्ती दल लापरवाह हालत में कोने में दुबके हुए मिले। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब हो कि बिहार पुलिस मुख्यालय से ही निर्देश जारी किया गया है कि रात में हर सीनियर अधिकारी गश्त और थाने का हाल जानने निकलें। मुख्यालय के निर्देश पर एसएसपी सादे लिबास में निकल रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि लापरवाही को लेकर संबंधित थानेदार और ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी से जवाब-तलब किया जाएगा। सभी अधिकारियों की आमजनों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तत्परता के साथ काम करना है।