ब्रेकिंग न्यूज़

Shashi Tharoor: अमेरिका में बैठ थरूर की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले "धैर्य की परीक्षा ली तो अगली बार अंजाम होगा और भी भयानक" Bihar News: राजगीर पुलिस अकादमी का होगा विस्तार, इन सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे करोड़ों Bihar Weather: अगले 4 दिन उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, इन जिलों में छिटपुट बारिश संभव प्रशांत किशोर का राहुल गांधी पर हमला: "रेवंत रेड्डी के बयान पर स्पष्ट करें अपनी स्थिति, बिहारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं" जेपी सेतु पर बड़ा हादसा: टक्कर के बाद कार और वैन में लगी आग, दोनों गाड़ियां जलकर खाक पेट्रोल पंप कर्मी की ईमानदारी बनी मिसाल: बाइक सवार का 5 लाख रुपए से भरा बैग पुलिस को लौटाया पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेता अजय सिंह ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीव मिश्रा ने की लोगों से अपील, कहा..बर्थडे और मैरिज एनिवर्सरी पर लगाये पौधे बिहार के भाजपा नेता के बयान से भड़के राहुल गांधी, कहा..क्या ऐसे लोग महिलाओं की सुरक्षा करेंगे? Bihar News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, 6 लोग बुरी तरह से घायल

मेरठ साबुन फैक्ट्री ब्लास्ट में भोजपुर के 5 की मौत, इलाके में गम का माहौल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 19 Oct 2023 01:25:09 PM IST

मेरठ साबुन फैक्ट्री ब्लास्ट में भोजपुर के 5 की मौत, इलाके में गम का माहौल

- फ़ोटो

ARA : पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में साबुन फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में भोजपुर के एक ही गांव के 5 लोगों की मौत हो गई। उसके बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिले के कोयल गांव के पांच लोग इस कंपनी में काम करते थे। इनकी पहचान प्रयाग साह, सुनील ठाकुर, अयोध्या राम, रूपन साह और चंदन कुमार के रूप में हुई है। वहीं, चंदन रूपन का नाती है।


वहीं, इस मामले में जब मृतकों का शव गांव पहुंची तो घरों से रोने बिलखने की आवाजें आ रही थीं। गांव के ही रूपन के दामाद की मेरठ में यह फैक्ट्री थी। वहीं सभी लोगों को गए थे। सभी को आराम का काम और अच्छी सैलरी का ऑफर दिया गया था। उसके बाद विस्फोट में रूपन और उसके नाती चंदन की भी मौत हुई है। सभी दिवाली और छठ पर गांव आने वाले थे, लेकिन उसके पहले मौत की खबर आई।


बताया जा रहा है कि, कोयल गांव के निवासी ललन राम के के बेटे अयोध्या राम (45) भी इस हादसे के शिकार हो गए। इसी गांव के योगेंद्र ठाकुर के बेटे सुनील ठाकुर (40) हुई है। इसके साथ ही इस हादसे में  मरने वाले रूपन साह (50) के रूप में हुई है। गांव के लोगों के मुताबिक रूपन साह ही सभी लोगों को लेकर मेरठ गया था। अपने रिश्तेदार की ही फैक्ट्री में सब एक साथ काम करते थे। पांचवां व्यक्ति पिंटू साह का 17 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार था। चंदन रूपन का नाती था। फिलहाल चंदन मेरठ ही रहता था, लेकिन एक घर इसका गांव में भी है।


आपको बताते चलें कि, मेरठ के लोहिया नगर इलाके में साबुन बनाने वाली एक इमारत में बुधवार को जोरदार विस्फोट हुआ था। विस्फोट इतना खतरनाक था कि आस पास की इमारतें भी इसकी चपेट में आ गई थीं। इस घटना में चार लोगों मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, पांचवें व्यक्ति ने शाम में दम तोड़ दिया था। रेस्क्यू के दौरान भी विस्फोट हुआ। मौके से बारूद और पटाखा मिला है।