1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 27, 2024, 4:58:42 PM
- फ़ोटो
BETTIAH : मेला देखने गये एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। घटना बेतिया के पहाड़पुर थाना क्षेत्र की है। जहां इस बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया।
बताया जाता है कि युवक मेला देखने के लिए घर से बाइक लेकर निकला था। पहाड़पुर थाने के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवार सड़क पर फेंका गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान सरेया बंजारी पट्टी गांव निवासी 20 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई हैं।
ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पहाड़पुर थाने को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।