ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरें

महंगी रसोई गैस से परेशान लोगों को जल्द मिलेगी राहत, जानिए सरकार की नई पहल

DESK: रसोई के खर्च से परेशान महिलाओं को सरकार ने खुशखबरी दे दी है। अब एलपीजी के बढ़ते दाम से उन्हें राहत मिलेगी। दरअसल, अब बिहार में जल्द ही सूर्य नूतन चूल्हा उपलब्ध होगा, जिससे महि

महंगी रसोई गैस से परेशान लोगों को जल्द मिलेगी राहत, जानिए सरकार की नई पहल
First Bihar
2 मिनट

DESK: रसोई के खर्च से परेशान महिलाओं को सरकार ने खुशखबरी दे दी है। अब एलपीजी के बढ़ते दाम से उन्हें राहत मिलेगी। दरअसल, अब बिहार में जल्द ही सूर्य नूतन चूल्हा उपलब्ध होगा, जिससे महिलाएं सौर उर्जा से खाना बना सकेंगी। 



इंडियन आयल कारपोरेशन ने पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के साथ मिलकर सोलर सिस्टम विकसित कर लिया है, जिसे सूर्य नूतन का नाम दिया गया है। आपको बता दें कि यह चूल्हा बिहार में भी जल्द ही उपलब्ध होने वाला है। इसे आईओसी के फरीदाबाद स्थित अनुसंधान एवंविकास विंग ने विकसित किया है। इस चूल्हे से सौर्य उर्जा का अधिकतम उपयोग संभव है, जिसे तीन मॉडल में पेश किया गया है। 



आपको बता दें कि सूर्य नूतन रीचार्जेबल है। इसका पेटेंट भी कराया गया है। बेस मॉडल की कीमत करीब 12,000 रूपये और टॉप माडल की कीमत 23,000 रूपये होंगी। हालांकि फिलहाल इसकी कीमत कम करने की दिशा में भी प्रयास जारी है। टॉप माडल से साल भर में उर्जा खपत छह से आठ सिलेंडर के बराबर होगी। इस तरह से 1 से दो साल में पूरी कीमत वापस हो जाएगी। इस चूल्हे की सबसे बड़ी खासियत ये है की ये हर मौसम में उपयोग किया जा सकेगा। यह सिस्टम टिकाऊ तो होगा, लेकिन इसके रख रखाव में मामूली खर्च जरूर आएगा। 

टैग्स