ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

EOU RAID : अधीक्षण अभियंता के घर पर रेड, EOU से बचने के लिए पत्नी ने जलाया नोटों का बंडल, फिर भी 35 लाख कैश...करोड़ों के जमीन के कागजात बरामद

EOU RAID : बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुपरटीडेंट इंजिनियर विनोद कुमार की पत्नी ने बड़ा कारनामा किया है। इन्होंने आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOU की रेड

EOU RAID आर्थिक अपराध इकाई, भ्रष्ट अधिकारी, इंजीनियर, पटना न्यूज, बिहार समाचार
EOU RAID
© Google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

EOU RAID : बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुपरिटेंडेंट इंजिनियर विनोद कुमार राय की पत्नी ने बड़ा कारनामा किया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOU की रेड होने की भनक लगते ही डर से लाखों का कैश जला दिया है। रेड में नोटों का जला हुआ भाग बरामद किया गया है. 

आर्थिक अपराध इकाई ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार के भुतनाथ रोड स्थित आवास पर छापेमारी की. रेड में 35 लाख रू नकद बरामद होने की खबर है. साथ ही पत्नी ने नोटों के बंडल में आग लगा दी, जिसका सबूत ईओयू को मिला है. रेड में करोड़ों की जमीन के कागजात भी मिले हैं. जानकारी के अनुसार, ईओयू की टीम ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय के आवास पर पहुंची थी. इस दौरान इजीनियर की पत्नी ने जांट टीम को घर में घुसने से रोक दिया. काफी देर तक टीम इंतजार करती रही. इधर, इंजीनियर की पत्नी ने घऱ में रखे नोटों के बंडल में आग लगा दी और नाली से बहाने की कोशिश की. जांच टीम जब घऱ के अंदर घुसी तो अवाक रह गई। 

इसके पहले आज आर्थिक अपराध इकाई ने भागलपुर के जिला अवर निबंधक के ठिकानों पर छापेमारी की है. रेड में अकूत संपत्ति का पता चला है. 20 अगस्त को ईओयू ने सिवान के भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में रेड किया था.