ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

मायावती को मिला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण, शामिल होने पर BSP प्रमुख ने दिया ये जवाब

DESK : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बहुजन समाजदवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए उन्हें निमंत्रण पत्र भेजा गया है। इ

मायावती को मिला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण, शामिल होने पर BSP प्रमुख ने दिया ये जवाब
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बहुजन समाजदवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए उन्हें निमंत्रण पत्र भेजा गया है। इसको लेकर  विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया है। विहिप के अनुसार, उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है लेकिन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी।


दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्म कलाकारों, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों सहित अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने मीडिया से कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी कुरियर से निमंत्रण भेजा गया था अगर उन्हें निमंत्रण नहीं मिला तो फिर से भेजा जा सकता है। लेकिन, किन्हीं को शामिल होना या नहीं होना उनकी मर्जी है। 


मालूम हो कि, इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर उन्हें आमंत्रित किया गया तो वह अयोध्या जाएंगे। हालांकि, बाद में उन्होंने यह भी कहा था कि जब भगवान श्रीराम बुलाएंगे तब वह अयोध्या जाएंगे। निमंत्रण मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि मैं किसी ऐसे व्यक्ति के निमंत्रण पर कैसे जा सकता हूं जिसे मैं नहीं जानता।


उधर, इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कई उद्योगपति भी शामिल होंगे। हालांकि, इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी ने कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर दिया।